Madhya Pradesh । राहुल गांधी की तबीयत अचानक हुई खराब, अब सतना में कांग्रेस की रैली को खरगे करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के सतना में रविवार को होने वाली पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में अराजकता फैली हुई है : Rajnath Singh

पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के प्रचार के लिए सतना में होने वाली रैली को खरगे संबोधित करेंगे। कुशवाहा का मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश सिंह से है, जो 2004 से इस सीट से सांसद हैं। सतना में मतदान 26 अप्रैल को होगा।

प्रमुख खबरें

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर