अमेठी में असहज, असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं राहुल: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

पटना। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी में असहज, असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। प्रसाद ने यहां पत्रकारों से कहा कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी को उनके परिवार का गढ़ कहा जाता है, लेकिन वह इतने भयभीत हैं कि दक्षिण भारत में कहीं दूर भाग गए। 

इसे भी पढ़ें: मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- चार पीढियों ने गरीबी पर वादा किया लेकिन कुछ नहीं हुआ

रविशंकर प्रसाद ने राहुल को पानी के जहाज का कप्तान करार देते हुए कहा कि कप्तान अपने जहाज को डूबता देख भाग गया और वायनाड में शरण ले ली जहां 49.48 प्रतिशत हिंदू हैं और शेष लोग अल्पसंख्यक।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी