Chhath Puja पर राहुल गांधी के तंज से उठा सियासी तूफ़ान, छठी मैया का अपमान के खिलाफ मोदी-शाह ने भरी हुँकार

By नीरज कुमार दुबे | Oct 30, 2025

बिहार की राजनीति में राहुल गांधी ने एक बार फिर वही गलती दोहरा दी है जो वह पहले भी कर चुके हैं। यह गलती है जनता की आस्था को ‘ड्रामा’ बताने की गलती। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी की इस प्रकार की हर गलती का बड़ा खामियाजा कांग्रेस को हर बार भुगतना पड़ता है लेकिन राहुल फिर भी नहीं सबक लेते। छठ पूजा, पर राहुल गांधी का तंज न केवल राजनीतिक भूल थी, बल्कि चुनावी मायने में आत्मघाती भी थी। दिल्ली के यमुना तट पर छठ आयोजन का हवाला देते हुए जब राहुल ने कहा कि “प्रधानमंत्री छठ पूजा के बहाने ड्रामा करते हैं,” तो यह तीर सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर नहीं, बल्कि उन करोड़ों माताओं-बहनों के दिल पर लगा, जो साल दर साल निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करती हैं।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी को पिता का आशीर्वाद, तेज प्रताप को खुद पर भरोसा, कौन बनेगा लालू की विरासत का असली वारिस?

देखा जाये तो प्रधानमंत्री का यह भाषण केवल राजनीतिक जवाब नहीं था, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी भावनाओं को सीधे छूने वाला था। वहीं राहुल गांधी ने मोदी की छवि पर चोट करने के प्रयास में खुद बिहार की आस्था को निशाना बना दिया। यह वही चूक है, जो बिहार की राजनीति में घातक साबित होती है— क्योंकि यहाँ छठ केवल एक पर्व नहीं, आस्था का उत्सव है।

इस मुद्दे पर को और सियासी धार देते हुए लखीसराय की रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा प्रधानमंत्री का अपमान करते-करते छठी मैया का भी अपमान कर बैठे। इतिहास गवाह है— जब-जब कांग्रेस ने मोदी के लिए अपशब्द बोले, तब-तब उसका सूपड़ा साफ हुआ।” देखा जाये तो अमित शाह का यह बयान न केवल चेतावनी थी, बल्कि बीजेपी की चुनावी रणनीति का स्पष्ट संकेत थी कि “आस्था के खिलाफ कोई नहीं टिकेगा।”

देखा जाये तो बिहार की सियासत में यह नया मोड़ भाजपा को वह नैरेटिव दे रहा है जिसकी उसे तलाश थी— ‘आस्था बनाम अहंकार’। एक तरफ मोदी छठ को “जनश्रद्धा का गौरव” बताकर खुद को बिहार की संस्कृति से जोड़ रहे हैं, वहीं राहुल गांधी का बयान उन्हें “आस्था विरोधी” खेमे में खड़ा कर रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि राजनीति में शब्द तीर बनते हैं और राहुल गांधी का यह तीर इस बार अपने ही पाले में गिर गया है। बिहार के जनमानस में छठ पूजा धर्म से अधिक भावनात्मक पहचान है— इसे अपमानित करना सिर्फ राजनीतिक गलती नहीं, बल्कि सांस्कृतिक असंवेदनशीलता है।

बहरहाल, अब सवाल यह नहीं कि किसने क्या कहा, सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी ने अपनी राजनीति के अहंकार में बिहार की आस्था की रेखा पार कर दी है? और अगर ऐसा है, तो आने वाले दिनों में छठी मैया की कृपा किस पर बरसेगी— यह तय करने की ताक़त अब बिहार के जन-मन के हाथों में है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प