अमेरिका की नई कंट्रोवर्सी में आया राहुल गांधी का नाम, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्यों गये थे US?

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएसएआईडी फंड का इस्तेमाल भारत के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए के दावे पर नया विवाद पैदा कर दिया है। भाजपा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीछे पड़ गई है और उन्हें विदेशी एजेंसियों के लिए उपकरण कहा है। ट्रम्प ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन द्वारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत को 21 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान करने का कदम किसी और को निर्वाचित कराने का एक संभावित प्रयास था। 

इसे भी पढ़ें: 'बेरोजगारी और महंगाई देश में बड़ा मुद्दा', राहुल गांधी का आरोप, एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, कोल, रेलवे सब बिक रहा

मालवीय ने 2023 में लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी की एक क्लिप साझा की।  क्लिप में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है आश्चर्य की बात यह है कि लोकतंत्र के तथाकथित रक्षक, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देश हैं, इस बात से बेखबर हैं कि लोकतांत्रिक मॉडल का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra