राहुल चुनाव प्रचार नहीं कर रहे क्योंकि विपक्ष ने हार स्वीकार कर ली है: फड़णवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

धुले। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर ली है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार से दूर रहने से यह साफ दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा अभी‘‘आधी खाली’’ है और 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने के बाद पूरी तरह से खाली हो जाएगी। फड़णवीस ने उत्तर महाराष्ट्र में धुले जिले के नेर में एक रैली में कहा, ‘‘वे (कांग्रेस-राकांपा) पहले से ही पराजयवादी मानसिकता में हैं। मैंने अखबारों में पढ़ा है कि राहुल गांधी बैंकॉक में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि वह वैसे भी हारने वाले हैं, इसलिए हार का दोष क्यों लें? वह यहां आने के लिए तैयार नहीं हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: विनय सहस्त्रबुद्धे ने बाताय, महाराष्ट्र चुनाव में क्यों है भाजपा को बढ़त

फड़णवीस ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा शासन से काफी बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह दावा नहीं करता कि हमने सबकुछ बदल दिया, लेकिन हमने उनसे (कांग्रेस-राकांपा) काफी बेहतर काम किया है।’’ मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के फैसले के लिए नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोदी को ‘‘वैश्विक नेता’’ करार दिया है तथा भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत हो रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता अमरीश पटेल धुले जिले के शिरपुर में एक अन्य रैली में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा