भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर बोले राहुल, बापू के ‘करो या मरो’ के नारे को अब नए मायने देने होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे ‘करो या मरो’ को ‘अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत’ के रूप में नए मायने देने होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत।’’ राहुल ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तस्‍वीर भी शेयर की जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America