अवैध अतिक्रमण पर एक्शन को लेकर भड़के राहुल, कहा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने जहांगीरपुरी में दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की घोषणा की है। मामला सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पर पहुंच गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर को लेकर पूरे देश में राजनीति खूब तेज हो गई और बयानों का दौर भी शुरू हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कोयले की कमी से संभावित बिजली संकट का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को सलाह दी है। 

इसे भी पढ़ें: असम और देश में नहीं है कांग्रेस का भविष्य, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- राज्यसभा में उनके 9-10 विधायकों ने हमें वोट दिया

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोगी पर निशाना साधा था। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन संकट से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था - कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फ़र्ज़ निभाईये, मोदी जी - हर पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवज़ा दीजिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई