असम और देश में नहीं है कांग्रेस का भविष्य, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- राज्यसभा में उनके 9-10 विधायकों ने हमें वोट दिया

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम के करीब सभी कांग्रेस नेता मेरे करीबी हैं, जिनमें रिपुन बोरा भी शामिल हैं। मैंने अपने जीवन के 22 साल कांग्रेस में बिताए हैं। कई ऐसे नेता हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते है और हमारे साथ चलना चाहते हैं लेकिन उनके लिए जगह बनानी पड़ेगी।
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम और देश में कांग्रेस को कोई भविष्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा का भी जिक्र किया। जो रविवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।
इसे भी पढ़ें: TMC में शामिल होने के बाद रिपुन बोरा का बड़ा दावा, कहा- हर स्तर पर आपस में लड़ रहे हैं कांग्रेस नेता
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम के करीब सभी कांग्रेस नेता मेरे करीबी हैं, जिनमें रिपुन बोरा भी शामिल हैं। मैंने अपने जीवन के 22 साल कांग्रेस में बिताए हैं। कई ऐसे नेता हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते है और हमारे साथ चलना चाहते हैं लेकिन उनके लिए जगह बनानी पड़ेगी।
उन्होंने दावा किया कि हम देखेंगे कि कुछ लोग हमारे पास आ रहे हैं। जो लोग भाजपा में शामिल नहीं हो सकते वे भी कांग्रेस से बाहर जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि राज्य और देश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि राज्यसभा में कांग्रेस के 9-10 विधायकों ने हमें वोट दिया है। एक और राज्यसभा है, तब भी वे हमें वोट देंगे। मुझे नहीं पता कि यह दोस्ती है या विश्वासघात, लेकिन वे मुझे वोट देंगे।
इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती के UPA में शामिल होने की अटकलें तेज, सोनिया गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद
रिपुन बोरा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने कांग्रेस से अपने चार दशक पुराने रिश्ते तोड़ दिए और रविवार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय पार्टी के भीतर लड़ रही है।
It's a fact that almost all Congress leaders of Assam are close to me, that includes Ripun Bora (who joined TMC yesterday). I've spent a good 22 years of my life in Congress. There are many who want to join BJP & walk with us but you have to create space for them also: Assam CM pic.twitter.com/VuWFx5jvYC
— ANI (@ANI) April 18, 2022
अन्य न्यूज़











