राहुल, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रव्रार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ‘वीर भूमि’ जाकर अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘सत्य, करुणा, प्रगति।’’ वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रेम से बड़ी कोई ताकत नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की डॉक्टर्स के साथ बातचीत, कहा- ब्लैक फंगस की नयी चुनौती सामने है, निपटने के लिए तैयार

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी को याद किया। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस, कोरोना महामारी से निपटने के लिए मास्क पहनने और टीकाकरण के पंजीकरण को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। उसकी प्रदेश इकाई और युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस अन्य संगठन कोरोना प्रभावित परिवारों को भोजन सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य