दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना

Delhi

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नयी दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 2014 के बाद पहली बाद सफदरजंग में मानसून पूर्व अवधि में लू नहीं दर्ज की गई। वहीं, पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 5.8 मिमी, 3.2 मिमी और 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्रीवास्तव के अनुसार, पालम में भी इस साल लू दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरी बार 2011 में ऐसा हुआ था।’’

इसे भी पढ़ें: 8 साल बाद यौन शोषण केस में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल बरी, 2013 में हुई थी FIR

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘‘भीषण’’ लू की घोषणा की जाती है। अधिकारी ने कहा कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण और फिर च्रकवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण उत्तर भारत में बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, दिल्ली में कीमत 93 के पार; मुंबई में 100 के करीब

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और च्रकवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और इसके साथ मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़