राहुल गांधी, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता होंगे मणिपुर में स्टार प्रचारक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

इंफाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राकांपा प्रमुख शरद पवार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेता मणिपुर में लोकसभा चुनावों में विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक होंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है जिसमें राहुल और प्रियंका भी शामिल हैं।

राकांपा ने 29 नेताओं की सूची सौंपी है जो स्टार प्रचारक होंगे। इसमें राज्यसभा सदस्य शरद पवार शामिल हैं। जदयू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 20 नेताओं को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। 

प्रमुख खबरें

IAS Sujata Raut Karthikeyan BJD में शामिल, Naveen Patnaik बोले- महिलाओं को मिलेगा लाभ

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश