लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल-प्रियंका, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2021

राहुल गांधी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां वो हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारवालों से मुलाकात करेंगे। प्रियंका गांधी भी सीतापुर से लखीमपुर पहुंच चुकी हैं। राहुल के साथ उनके साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को पीएसी परिसर में हिरासत में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर घटना का विरोध व्यक्त करने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया

सीतापुर से राहुल अपनी बहन प्रियंका के साथ एक वाहन में जबकि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला दूसरे वाहन में रवाना हुए। काफिले में शामिल तीसरे वाहन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।  

प्रमुख खबरें

US tariff on India: नाचते-नाचते ट्रंप ने भारत पर फोड़ दिया 25% वाला टैरिफ बम! जनवरी से लग सकता है बड़ा झटका

Sourav Das को लंदन जाने से रोका, High Court पहुंची Cockroach Janata Party

Nitin Gadkari ने राज्यों से की अपील, Bike Taxi के लिए निजी दोपहिया वाहनों को मिले मंजूरी

Radio Pakistan हमला: Peshawar ATC ने पूर्व CM Sohail Afridi पर मांगी पुलिस रिपोर्ट