राहुल और जयशंकर के बीच छिड़ी जुबानी जंग, चीन को लेकर राहुल ने देशभक्ति पर उठाए सवाल, विदेश मंत्री ने 1962 युद्ध की दिलाई याद

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए पूछा कि "किस तरह की देशभक्ति और राष्ट्रवाद" ने मंत्री को यह कहने के लिए मजबूर कर दिया कि भारत चीन के साथ लड़ाई नहीं कर सकता क्योंकि चीनी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है। गांधी ने यह आरोप लगाते हुए एक बार फिर पीएम को निशाने पर लिया कि मोदी हिंडनबर्ग-अडानी मुद्दे पर उनके सवालों का जवाब देने से इनकार कर रहे हैं और मंत्री समूह को "बचाने की कोशिश" कर रहे हैं क्योंकि "अडानी जी और मोदीजी एक हैं। उन्होंने समूह की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा बढ़ा दी

पलटवार में एस जयशंकर ने  बिना नाम लिए 1962 के युद्ध का जिक्र करते हुए चीन से पराजय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जवानों को एलएसी पर पूरी तैयारी के साथ भेजा है। जबकि, पहले जवानों को बिना तैयारी के भेजा गया और उसका नतीजा हम देख चुके हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए आगे कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि पूरी दुनिया ने इस पर ध्यान दिया है। जयशंकर ने पिछले सप्ताह एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा था, "देखिए वे (चीन) बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं क्या करने जा रहा हूं? एक छोटी अर्थव्यवस्था के रूप में, मैं बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ लड़ाई करने जा रहा हूं?" यह प्रतिक्रियावादी होने का सवाल नहीं है, यह सामान्य ज्ञान का सवाल है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 30 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 30 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bollywood Wrap Up | विमल विवाद पर शाहरुख-अजय का FDA को जवाब, अस्पताल में भर्ती वाशु भगनानी और प्रहार का दमदार ट्रेलर रिलीज़

SIR विवाद को लेकर INDIA ब्लॉक का बड़ा कदम, 2 October से DM दफ्तरों पर प्रदर्शन का ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली

Beauty Tips: घर पर Herbal Pedicure और Sugar Scrub से पैरों को बनाएं खूबसूरत और मुलायम