By अभिनय आकाश | Jul 03, 2019
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कहने के बाद 4 पन्नों का पत्र भी ट्वीटर पर पोस्ट किया है। राहुल ने कांग्रेस के लिए काम करने को गर्व की बात बताते हुए लिखा कि 2019 में हार की जिम्मेदारी मेरी है। इसीलिए मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी को खड़ा करने के लिए कड़े फैसले लेने होंने। राहुल ने अपने पत्र में लिखा कि 2019 की हार के लिए कई लोगों को जिम्मेदारी लेनी होगी। दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर मैं खुद अपनी जिम्मेदारी की अनदेखी करूं, यह सही नहीं। इसके साथ ही राहुल ने भाजपा पर वार करते हुए लिखा कि भाजपा असमानता देखती है और मैं समानता देखता हूं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी से लड़ने की बजाए देश के सिस्टम और संस्थान से लड़ने की बात कही।
इसे भी पढ़ें: मैं अब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हूं: राहुल गांधी