मैं अब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हूं: राहुल गांधी

i-am-no-longer-the-president-of-congress-rahul-gandhi
अभिनय आकाश । Jul 3 2019 2:34PM

बीते दिनों कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मिले थे। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक की थी लेकिन वहां भी राहुल को मनाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस पद से इस्तीफा दे चुका हूं। साथ ही राहुल ने कहा पार्टी को और देरी के बिना नए अध्यक्ष पर जल्द फैसला करना चाहिए, मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष पर फैसला करना चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही रूठे राहुल गांधी को मनाने की कवायद लागतार कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के उत्तराधिकारी पर बनी आम सहमति, शिंदे होंगे अगले अध्यक्ष !

बीते दिनों कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मिले थे। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक की थी लेकिन वहां भी राहुल को मनाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी थी। इससे पहले राहुल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने के लिए आगे नहीं आने की बात उठा पार्टी में अंदरूनी खलबली मचा दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़