अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल बोले- महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि महिलाओं को लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं अपने विवेक, समर्पण और शक्ति से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस की महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला दिवस के मौके पर कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बहनों को 40 प्रतिशत टिकट दिए गए। प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे को अपनी पार्टी में साकार किया है।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़