कृषि कानूनों के रद्द होने पर बोले राहुल, यह किसानों की जीत, सदन में चर्चा से डरती है सरकार

By अंकित सिंह | Nov 29, 2021

कृषि कानून वापसी बिल को आज राज्यसभा और लोकसभा में मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन कर रहे थे जिन्हें विपक्षी दलों का भी समर्थन हासिल था। किसानों के आंदोलन को देखते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के वापसी का ऐलान किया था। इसके बाद आज वापसी बिल को दोनों सदन में मंजूरी मिल गई। इसी को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह किसानों की जीत है। आखिर में सरकार को तीनों तीनों काले कानून को वापस लेना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह तीनों कृषि कानून किसानों पर आक्रमण था। हम भी एमएसपी कानून चाहते हैं। कानूनों की वापसी किसानों और मजदूरों की सफलता है। सरकार ने कानून वापसी पर चर्चा नहीं की। सरकार कानून वापसी पर संसद में बहस करने से डरती है। पीएम मोदी के उस बयान पर भी राहुल गांधी ने तंज कसा जिसमें पीएम ने कहा था कि कुछ किसानों को हम समझा नहीं सके। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह कुछ किसान नहीं थे बल्कि पूरे देश के किसान थे जिन्हें आपने पहले खालिस्तानी कहा था। उन्होंने कथित किसानों के मौत को लेकर मुआवजे की मांग की है। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार की ही वजह से किसानों को एक साल तक आंदोलन करना पड़ा। 

 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला