कर्नाटक में बंद हुआ नफरत का बाजार, राहुल बोले- हमने मोहब्बत से ये लड़ाई लड़ी और जीती

By अभिनय आकाश | May 13, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: बीजेपी के Exit और कांग्रेस की एंट्री के बाद बड़ा सवाल, क्या अब बजरंग दल होगा बैन?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे। आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे...यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस की पांच ‘गारंटी’ के पक्ष में वोट किया: मल्लिकार्जुन खरगे

पहले की रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि विपक्षी दलों द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका और अटकलों के डर से, सबसे पुरानी पार्टी डीएमके शासित तमिलनाडु में निर्वाचित उम्मीदवारों को स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने सभी (नव निर्वाचित व्यक्तियों) को आज शाम तक आने का संदेश भेजा है। वे सभी आज शाम तक यहां आएंगे और एक बार आने के बाद उन्हें नियत समय पर निर्देश दिया जाएगा। इसके बाद आलाकमान पर्यवेक्षकों को भेजेगा।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल