राहुल का आरोप, PM ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दिया, देश को बताएं सच

By अंकित सिंह | Feb 12, 2021

गुरुवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत-चीन विवाद पर दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी ने उन पर पलटवार किया है। सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री के मुताबिक हमें पता चला है कि हमारे सैनिक अब सिंगर 3 पर तैनात होने जा रहे हैं लेकिन हमारी जगह तो सिंगर 4 पर है। राहुल ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भारतीय जमीन को चीन के हवाले क्यों कर रहे है? सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है। मोदी जी इसका जवाब दें। मोदी जी ने चीन के सामने सिर झुका दिया है। जो रणनीतिक क्षेत्र है जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोलामोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए। क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की