हाथरस के पीड़ित परिवार से मुलाकात का वीडियो साझा कर बोले राहुल- अन्याय की सच्चाई जानना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं और हत्या मामले की पीड़िता के परिवार से अपनी मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए बुधवार को कहा कि हर हिंदुस्तानी को इस अन्याय की सच्चाई जानना जरूरी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को उप्र सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है।’’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाल ही में हाथरस में दलित लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पीड़िता के परिवार से मिले थे। वहां जाने के पहले प्रयास के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। राहुल गांधी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री जोसेफ स्टिगलित्ज के एक कथन का उल्लेख करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि उनकी जिंदगी का मकसद भारत में सभी धर्म के लोगों को एकसाथ लाना है। 

 इसे भी पढ़ें: कुर्सी जाने के डर से योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर साजिश रचने का लगा रहे आरोप: अखिलेश यादव

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक