फडणवीस बोले - राहुल को जांच का सामना करना चाहिए, कांग्रेस को लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2022

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए जाने पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को परेशान करने के बजाय राहुल गांधी को जांच का सामना करना चाहिए। फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण के लिए प्रायोगिक आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का