लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति रखने वाले राहुल ने सुरक्षा बलों का किया अपमान: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को उनपर आतंकी संगठनों.. लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद से ‘‘सहानुभूति रखने का’’ आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बयान उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि पुलवामा नृशंस आतंकी हमला था और गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता।

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने ट्वीट में कहा कि पुलवामा पर राहुल गांधी की टिप्पणियां उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। ‘पुलवामा से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ’ वाली टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की आलोचना करते हुए हुसैन ने कहा कि कहा कि ऐसी टिप्पणियों से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर इल्ज़ाम लगाने में मदद मिलती है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा ‘‘पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह (राहुल का) एक नृशंस बयान है कि किसको फायदा हुआ।’’ पात्रा ने कहा, ‘‘ मिस्टर गांधी, क्या आप फायदे के आगे भी सोच सकते हैं ? जाहिर तौर पर नहीं ।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा ‘‘यह तथाकथित गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता । वे सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं।..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं।’’ गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप