कृषि कानूनों को लेकर राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- अधिकतर किसान इसके बारे में नहीं जानते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

कलपेट्टा (केरल)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बृहस्पतिपार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा और दावा किया कि देश के ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के ब्यौरे के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानून किसानों पर आक्रमण हैं। दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई हिंसा के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया था कि वह तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा इलाके में आयोजित यूडीएफ के सम्मलेन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के ब्यौरे के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता।’’ राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष शासित राज्यों में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘आक्रामक ढंग से’ इस्तेमाल कर रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: प्रकाश जावडेकर

साथ ही, उन्होंने कहा, ‘‘केरल सरकार पर ऐसा कोई दबाव नहीं है। सीबीआई और ईडी यहां के मामलों में आराम से बैठी हैं।’’ उन्होंने माकपा नीत एलडीएफ पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘भाजपा यहां कांग्रेस पर ज्यादा हमले करती है या माकपा पर करती है? क्या प्रधानमंत्री केरल के मुख्यमंत्री पर हमला करते हैं या फिर वह कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हैं?’’ राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को देश के तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है।

प्रमुख खबरें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने राष्ट्रीय प्रेरणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बाल पुरस्कार

भारत के माहौल को जानबूझकर दूषित किया जा रहा है : क्रिसमस घटनाओं पर अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर सीधा हमला

तिरुवनंतपुरम में ढहा वाम गढ़, भाजपा का पहला मेयर; केरल में बड़ा सियासी मोड़

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा