राहुल ने SSC और दूसरी परीक्षााओं के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीट एवं जेईई की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग स्वीकार नहीं किए जाने और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एवं दूसरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने में विलंब को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के भविष्य को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार भारत के भविष्य को खतरे में डाल रही है। अहंकार के कारण यह सरकार नीट-जेईई परीक्षाओं में बैठने वालों की चिंताओं और एसएससी एवं दूसरी परीक्षाएं देने वालों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।’’ 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR