प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल का तंज, कहा- सोशल मीडिया पर मसखरी के बाजाय कोरोना वायरस से निपटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में आपात हालात हैं। ऐसे में उन्हें अपने सोशल मीडिया खातों पर ‘‘मसखरी’’ करने से बचना चाहिए। सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले आने के बाद राहुल गांधी ने यह तंज कसा है। इनमें से एक मामला दिल्ली में सामने आया है। गांधी ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री कार्यालय, अपने सोशल मीडिया खातों के साथ मसखरी करके वक्त बर्बाद करना बंद करें। प्रत्येक भारतीय की कोरोना वायरस चुनौती पर ध्यान दें।’’ इस संदेश के साथ कि ‘‘ऐसे किया जाता है’’, गांधी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच. लूंग के देश के नाम संबोधन का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें लूंग देशवासियों को बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाए। 

इसे भी पढ़ें: ‘‘असली नेता’’ भारत में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेगा: राहुल

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक देश के लिए एक ऐसा मौका आता है जब उसके नेताओं की परीक्षा होती है। ‘असली नेता’ अपना पूरा ध्यान भारत और इसकी अर्थव्यवस्था पर विषाणु से उत्पन्न संकट को टालने पर केंद्रित करेगा।’’ कांग्रेस नेता ने 12 फरवरी के ट्वीट को भी टैग किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस हमारे लोगों और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक है। गांधी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। यह बहुत ही कठिन समय है।’’

प्रमुख खबरें

MoRTH New Rules: अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे Tippers और Dumpers, मंत्रालय ने जारी किया कड़ा नोटिफिकेशन

Hebrew University की Research में बड़ा खुलासा: Israel के फूड-एड सिस्टम में भारी असमानता और खामियां

America के बाद Colombia का बड़ा फैसला, Golan Heights पर Israel की संप्रभुता को दी आधिकारिक मान्यता

सीरिया के तानाशाह रहे बशर अल-असद को मौत की सजा, लाखों लोगों की मौत के जिम्मेदार पाए गए