राहुल ने पहले दिन की 20 किलोमीटर की यात्रा, कांग्रेस बोली- हम नए अवतार में सामने आएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2022

कन्याकुमारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत कर पहले दिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस मौके पर पार्टी ने कहा कि यात्रा के बाद वह नए अवतार में सामने आएगी तथा उसे मित्र एवं विरोधी दल हल्के में नहीं ले सकेंगे। राहुल गांधी 118 अन्य ‘भारत यात्रियों’ तथा कई नेताओं के साथ 3570 किलोमीट की यात्रा पर निकले तो रास्ते में बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े थे और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज और ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल का स्वागत किया। तेज कदमों से पदयात्रा कर रहे राहुल कई स्थानों पर लोगों से मिले और बातचीत की। यात्रा के पहले दिन राहुल और अन्य यात्रियों ने करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। शाम के समय राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में लोग पैदल चले। 

इसे भी पढ़ें: हाथी पर इंदिरा, ट्रेन में राजीव ने किया सफर, पैदल ही निकल पड़े चंद्रशेखर, जब पदयात्राओं ने बदल दी भारत की सियासी तस्वीर

इस यात्रा की शुरुआत के पहले दिन कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी के लिए ‘‘जीवन रक्षक’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा पार्टी को एक नए अवतार में लाएगी तथा वह पहले से अधिक आक्रामक एवं सक्रिय होगी जिसे मित्र और राजनीतिक विरोधी हल्के में नहीं ले सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह विपक्ष की यात्रा नहीं है, बल्कि कांग्रेस की यात्रा है जो पार्टी को मजबूत करने के लिए है। रमेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस यात्रा को लेकर जिस तरह से हमले कर रही है उससे स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल परेशान है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि यह पार्टी को मजबूती देगी और उसमें नयी जान फूंकेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 94 वर्षीय कुमरी आनंदन ने राहुल गांधी के साथ ध्वजारोहण किया जिसके साथ यात्रा का आगाज हुआ। कुमरी आनंदन कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता हैं जो इस यात्रा सबसे अधिक उम्र के पदयात्री थे। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुके और लोगों से बातचीत की। एक बच्चे के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के भविष्य की बुनियाद यही हैं। आने वाले कल की शुरुआत यही हैं…एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर