मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले पत्रकार जेल गये तो मीडिया स्टाफ कम पड़ जायेगाः राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को योगी एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दूसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा से मोदी ने दे दिये कई बड़े संदेश

गांधी ने कहा,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को रिहा करने की जरूरत है। गौरतलब है कि योगी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न पत्रकार समूहों ने इन गिरफ्तारियों की निंदा की है। 

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब