राहुल अमेठी में संजय गांधी अस्पताल में हृदय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

 लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी 30 अप्रैल को अमेठी स्थित संजय गांधी अस्पताल में हृदय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे।

शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को राहुल अमेठी पहुंचेंगे और मुंशीगंज में स्थापित आर्डिनेंस फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद वह मुंशीगंज में स्थित संजय गांधी अस्पताल में स्थापित हृदय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे और इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग का निरीक्षण करने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे।

संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली से संचालित होता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं जबकि राहुल गांधी इसके ट्रस्टी है।

अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रहे राहुल ने पिछले साल जून में सम्पन्न लोकसभा चुनाव रायबरेली सीट से लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी। गत लोकसभा चुनाव के बाद से राहुल पहली बार अमेठी आ रहे हैं।

राहुल इससे पहले पिछले साल 17 मई को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने अमेठी के मुसाफिरखाना आये थे।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं