राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा, महाराष्ट्र में प्रदेश इकाई खुद की यात्रा निकालेगी : पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे और इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पटोले ने कहा कि उनका दल लोगों से बातचीत करने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा। भाजपा महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का हिस्सा है। पटोले ने कहा कि गांधी जब अगस्त के अंत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचेंगे तो पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में हाल ही में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पश्चिमी विदर्भ स्थित अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, अकोला और यवतमाल में मार्च का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र में यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जबकि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ वित्तीय राजधानी में यात्रा का नेतृत्व करेंगी। एमपीसीसी प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीट के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ये पर्यवेक्षक 16 अगस्त तक राज्य कांग्रेस को एक रिपोर्ट देंगे, जिसमें इनपुट और सुझाव शामिल होंगे, जो संगठन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

क्या कैप्टन ने सरकार के कप्तान पर ही सवाल उठा दिये हैं? अमरिंदर ने Modi-ism का जिक्र कर क्या संदेश दिया?

Supreme Court में केंद्र ने बताया, पूर्व पुलिस अधिकारी को मिलेगा Gallantry Medal

‘ऐसे समझौते...’: Harsimrat Badal ने SAD-BJP Alliance की अटकलों को फिर दी हवा, Punjab में होगी वापसी?

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग