वायनाड से राहुल की उम्मीदवारी पर बोले डी राजा, यह अदूरदर्शी निर्णय है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

वायनाड। भाकपा नेता डी. राजा ने केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से वाम दलों के उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मैदान में उतरने का विरोध किया है और कहा कि यह अदूरदर्शी निर्णय है। राजा ने कहा कि वायनाड से राहुल गांधी को मैदान में उतारकर कांग्रेस पूरे देश को क्या संदेश देना चाहती है? एक तरह से वे गांधी को भाकपा और वामदलों से लड़ने के लिए बाध्य कर उन्हें शर्मिंदा कर रहे हैं। गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और कई कांग्रेसी नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस लोकसभा सीट से एलडीएफ उम्मीदवार भाकपा के पी पी सुनीर हैं जबकि भाजपा नीत राजग ने तुषार वेल्लापल्ली को चुनावी मैदान में उतारा है। यह पूछने पर कि क्या वाम दल अपना उम्मीदवार वापस लेने पर विचार कर रहे हैं तो राजा ने कहा कि बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि हम अपना उम्मीदवार वापस नहीं लेंगे और उनका प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। राजा ने कहा कि वाम मोर्चा लगातार कह रहा है कि सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों को लड़ना चाहिए और भाजपा तथा इसके सहयोगियों को हराना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वायनाड: राहुल गांधी नहीं, हाथियों का आतंक है स्थानीय आदिवासियों के लिए बड़ा मुद्दा 

चुनाव प्रचार के लिए केरल आए राजा ने कहा कि प्राथमिक उद्देश्य भाजपा और राजग गठबंधन को हराना है ताकि संविधान, लोकतंत्र और देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांधी के लिए वायनाड चुनने का कांग्रेस का दृष्टिकोण क्या है? कांग्रेस द्वारा दिए गए तर्क और कारण पूरी तरह बकवास हैं।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !