आम आदमी पार्टी के विधायक पर ED की छापेमारी, गुलाब सिंह के घर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

By रितिका कमठान | Mar 23, 2024

आम आदमी पार्टी की मुश्किल नहीं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में आम आदमी पार्टी के नेता लगातार फंसते से जा रहे हैं।  इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम शिकंजा कसने पहुंची है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने विधायक गुलाब सिंह के घर पर छापेमारी की है। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को यह दावा किया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अब तानाशाही देखने को मिल रही है। अगर यही आलम रहा तो एक दिन लोगों की बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे। हमारे पार्टी के चार शीर्ष नेता झूठे मामलों में जेल में बंद है। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां परिवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के नेताओं और विपक्षी नेताओं के घर पर छापे मारे जाएंगे। ताकत दिखाकर विपक्ष को डरा कर चुप करने की यह साजिश है।

नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही कहेंगे जो जनता कहेगी। अरविंद केजरीवाल हमेशा लोगों के कहे मुताबिक ही बड़े फैसले लेते आए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम बने रहने से पहले भी उन्होंने विधायकों से संपर्क किया और बैठके की और पार्षदों से मुलाकात भी की।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform