मीडिया समूहों पर छापे, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने का प्रयास: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर और भारत समाचार मीडिया समूहों पर छापेमारी ‘‘लोकतंत्र के चौथे स्तंभ’’ को दबाने और सच बाहर आने से रोकने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर के खिलाफ भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, नोएडा और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। समाचार चैनल भारत समाचार के लखनऊ स्थित परिसरों और उसके प्रमोटरों व कर्मचारियों के यहां छापेमारी हुई है।

इसे भी पढ़ें: SC का अहम फैसला, किराये पर वाहन लिया तो उसका इंश्योरेंस भी माना जाएगा ट्रांसफर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि भोपाल के प्रेस परिसर में स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय सहित समूह के आधा दर्जन परिसरों में कर अधिकारी ‘‘मौजूद ’’ हैं। सूत्रों ने कहा कि भास्कर समूह के खिलाफ कार्रवाई में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इसके प्रमोटरों के आवासीय परिसरों की तलाशी शामिल है। भोपाल के एमपी नगर जोन -1 इलाके में स्थित प्रेस कॉम्पलेक्स में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया समूह भास्कर के कई कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र (एमएच) में पंजीकृत चार पहिया वाहनों से छापामार दल सुबह करीब चार बजे यहां पहुंचा।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार