जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल में छापेमारी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

जम्मू कश्मीर पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने बुधवार को यहां उच्च सुरक्षा मानकों वाली कोट भलवाल जेल में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जेल में छापे मारे जा रहे हैं जिनमें कट्टर पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकवादियों के अलावा कुख्यात अपराधी भी बंद हैं।

उन्होंने कहा कि यह छापेमारी एक ऐसे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल के अंदर से कथित तौर पर चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क को बेनकाब करना है। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला क्षेत्र में एक कार में हुए विस्फोट और कुछ चिकित्सकों के सफेदपोश आतंकी नेटवर्क के हालिया खुलासे के बाद संचालित एक बड़े अभियान की पृष्ठभूमि में कोट भलवाल जेल पर छापे मारे गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hit and Run राजनीति खत्म, CM Himanta का पलटवार, Gaurav Gogoi पर करेंगे मानहानि का केस

Azerbaijan से भारत के रिश्ते होंगे और मजबूत, Abhay Kumar ने संभाला Ambassador का चार्ज

संसद में बवाल: Nishikant Dubey की मांग- 2014 से पहले की किताबों पर हो चर्चा, खुलेगी Congress की पोल

हवा में धधका Turkish Airlines का इंजन, 236 यात्रियों की अटकी सांसें, Kolkata में हुई Emergency Landing