लॉकडाउन के बीच बदलेगा रेल यात्रा का अनुभव, अब 90 मिनट पहले जाना पड़ेगा स्टेशन

By अनुराग गुप्ता | May 12, 2020

नयी दिल्ली। देश में लगभग 50 दिनों से बाधित सामान्य रेल सेवा की एक बार फिर से शुरूआत हो चुकी है। हालांकि रेलवे ने चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। मंगलवार से शुरू हो रही स्पेशन ट्रेन सेवा के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक अब रेल यात्रा का अनुभव बदलने वाला है।

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक अब कन्फर्म ई-टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में आने की अनुमति होगी। सभी यात्रियों की स्टेशन के एंट्री गेट पर स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन यात्रियों में कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं पाए जाएंगे उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रेल यात्रा से पहले डॉउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप 

बदलेगा यात्रा का अनुभव अमूमन हवाई अड्डा में यात्रियों को घंटे-डेढ़ घंटे पहले जाना पड़ता है। क्योंकि उन्हें चेंकिंग और सुरक्षा जांच के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है। लेकिन अब रेल यात्रा के लिए भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकेगा। मंगलवार से शुरू हो रही रेल सेवा में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। इसके लिए रेलने सुरक्षा बल (RPF) ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि यात्रियों को ट्रेन निकलने के समय से करीब 90 मिनट पहले स्टेशन आना होगा। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपने साथ कम सामान लेकर ही सफर करें। 

इसे भी पढ़ें: तीसरे चरण में उठाये गये कदम चौथे में जरूरी नहीं हैं, पीएम ने 15 मई तक राज्यों से मांगा ब्लूप्रिंट, पढ़ें पूरा ब्यौरा 

बुखार होने पर सफर की इजाजत नहीं

यात्रा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यदि यात्री को बुखार हुआ तो वह यात्रा नहीं कर सकता है। साथ ही साथ स्टेशन पर स्क्रीनिंग होगी यदि व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए तो भी उस यात्री को सफर की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ट्रेन में नहीं मिलेगा भोजन

मंत्रालय ने कहा कि ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्रालय ने सोमवार को साफ कर दिया था कि ट्रेनों को उनकी पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा, जिसका मतलब साफ है कि मिडिल बर्थ के लिए भी यात्री टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: IRCTC की वेबसाइट पर विशेष ट्रेनों की बुकिंग में 20 मिनट में बिकी हावड़ा-दिल्ली टिकट 

यहां से चलेंगी ट्रेनें

12 मई को 3 ट्रेनें नई दिल्ली से रवाना होगी और डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर पहुंचेंगी। हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), बेंगलुरु, मुंबई मध्य और अहमदाबाद से एक-एक रेलगाड़ी रवाना होगी और दिल्ली पहुंचेगी।

13 मई को 9 ट्रेनें चलाई जाएंगी जिनमें से 8 नई दिल्ली से रवाना होंगी और हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), जम्मू तवी, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, रांची, मुंबई और अहमदाबाद पहुंचेंगी। नौवीं एक स्पेशल ट्रेन है जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली आएगी।

14 मई को 5 ट्रेनें डिब्रूगढ़, जम्मू तवी, बिलासपुर और रांची से राष्ट्रीय राजधानी के लिए चलेंगी और एक ट्रेन नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासियों की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिये रोज 100 विशेष ट्रेनें चलाए रेलवे : गृह मंत्रालय 

15 मई को तिरुवनंतपुरम से और एक चेन्नई मध्य से ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त एक ट्रेन नई दिल्ली से मडगांव के लिए संचालित होगी।

17 मई को एक ट्रेन मडगांव से नई दिल्ली और एक ट्रेन नई दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी।

18 मई को अगरतला से नई दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना होगी।

20 मई को 2 ट्रेनें नई दिल्ली से अगरतला और सिकंदराबाद से नई दिल्ली के लिए निर्धारित की गई हैं।  

इसे भी पढ़ें: श्रमिक स्पेशल में 1,700 यात्री होंगे सवार, तीन स्थानों पर ही रुकेगी ट्रेन 

नहीं होगा RAC और वेंटिंग का टिकट

इस ट्रेनों में एसी कोच के डिब्बे होंगे और इसका किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा। बता दें कि आईआरसीटीसी के जरिए अधिकतम सात दिन के लिए रिजर्वेशन किया जा सकता है। फिलहाल आरएसी और वेटिंग की टिकट भी उपलब्ध नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा