रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की विनिर्माण प्रक्रिया में देरी की खबरों को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि डिजाइन मंजूरी संबंधी मुद्दों के कारण वंदे भारत शयनयान ट्रेनों की विनिर्माण प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है।

इससे पहले, मीडिया के एक वर्ग ने रूसी कंपनी ट्रांसमाशहोल्डिंग (टीएमएच) के अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि भारतीय रेल ने ट्रेन में शौचालय और पेंट्री कार की मांग की है, जिसके लिए ट्रेन के डिजाइन में बदलाव करना जरूरी हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने डिजाइन में बदलाव के संबंध में रेल मंत्रालय की चिंताओं को दूर किया और मंजूरी के लिए इसे मंत्रालय के पास भेजा, लेकिन मंत्रालय ने अभी तक अपनी सहमति नहीं दी है। अनुबंध के अनुसार, कंपनी को 1,920 शयनयान डब्बा कोच बनाने हैं।

प्रमुख खबरें

Emergency In India 1975 | आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : PM मोदी

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान