रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यहां तिरूमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी सीमा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और रात में पहाड़ी पर रूकने के बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर के ‘अभिषेक’में हिस्सा लिया। यह अभिषेक पंडितों ने कराया। अधिकारी ने बताया कि प्राचीन मंदिर का कामकाज देखने वाले तिरूमला तिरूपति देवस्थानम के शीर्ष अधिकारियों ने रेल मंत्री की आगवानी की। 

प्रमुख खबरें

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!