Railway Minister Vaishnav ने ओडिशा के बाहानगा के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

भुवनेश्वर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ओडिशा के बाहानगा का दौरा किया, जहां हाल में तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए वैष्णव बालासोर जिले के बाहानगा गए और उन लोगों से मिले, जिन्होंने दो जून को दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया था। मंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों को सम्मानित भी किया।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी