रेल मंत्री वैष्णव ने 2026 तक पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

सूरत। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है। वैष्णव, सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत में थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमने सूरत और बिलिमोरा के बीच 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें विश्वास है कि तब तक हम ट्रेन चलाने का काम पूरा कर लेंगे।”

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक दिन की जमानत मांगी

इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है और 81 प्रतिशत खर्च जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) वहन करेगी। वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मार्ग की 61 किलोमीटर दूरी पर खंभे लगाए जा चुके हैं और 150 किलोमीटर पर काम चल रहा है।

प्रमुख खबरें

कर्तव्य पथ पर शहादत: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने गए IOC अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2005 के मंजूनाथ कांड की यादें ताजा

Tamil Nadu के अस्पतालों में दवाओं पर त्रिभाषा फॉर्मूले का DMK ने किया कड़ा विरोध

Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

Rise And Fall S2 | राइज़ एंड फ़ॉल 2 को लगा दोहरा झटका! तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी मर्ज़ी से छोड़ा शो? जानिए असल वजह क्या है?