Vaishno Devi जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, अब इतना लगेगा किराया

By अनन्या मिश्रा | Feb 25, 2023

वैष्णों देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात दी गई है। इससे यात्रियों को काफी ज्यादा सहूलियत मिलने वाली है। ऐसे में अगर आप भी वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आपको बता दें कि रेलवे की ओर से शुरू की गई सुविधा के बाद आप कम खर्चे में माता के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप इस सफर को 4 घंटे पहले ही खत्म कर लेगें। पहले यात्रा के दौरान सफर में 10 घंटे लगते थे। वहीं इस सुविधा के बाद आप 8 घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

आपको बता दें कि रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया गया था। जिसमें यात्रियों की सुविधाओं का भी काफी ध्यान रखा गया था। इन ट्रेनों के जरिए अपनी लंबी और थकान वाली यात्रा को कुछ ही घंटो में पूरा करेंगे। बता दें कि दिल्ली से कटरा की दूरी करीब 655 किलोमीटर है। वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्री इस दूरी को महज 8 घंटे में पूरा कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: नॉर्थ इंडिया की इन खूबसूरत जगहों को न करें स्किप, यहां के खूबसूरत नजारों को देख हो जाएंगे खुश

ट्रेन का टाइम टेबल

रेलवे की ओर से शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे दिल्ली से कटरा के लिए के लिए रवाना होगी। इसके बाद आप दोपहर 2 बजे कटरा पहुंच जाएंगे। बता दें कि कटरा पहुंचने से पहले ट्रेन अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रूकेगी। वहीं जम्मू तवी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12:38 पर पहुंच जाती है। जिसके बाद यह उसी दिन दोपहर 3 बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं रात 11 बजे यह आपको दिल्ली पहुंचा देगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी सब दिन नियमित रूप से चलती है।

किराया

वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि इस ट्रेन का किराया कितना है तो वह भी हम आपको बता रहे हैं। बता दें कि आप वैष्णों देवी जाने के लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक करवा सकते हैं। एसी चेयर कार के लिए आपका 1545 रुपये किराया लगेगा। जिसमें 364 रुपये कैटरिंग चार्जेज, 57 रुपये जीएसटी, 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज और 45 रुपये सुपरफास्ट चार्ज है। ऐसे में अगर आप खाने की सुविधा को स्किप भी कर सकते हैं। जिससे आपका कैटरिंग चार्ज बच जाएगा।

एग्जीक्यूटिव चेयर कार का चार्ज

वहीं अगर आप इस यात्रा के दौरान और अच्छी सर्विस लेना चाहते हैं तो आप एग्जीक्यूटिव चेयर कार से अपनी यात्रा कर सकते हैं। अगर इसके किराए की बात करें तो बेस किराया 2,375 रुपये, कैटरिंग चार्ज 419 रुपये, जीएसटी 126 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 60 रुपये और सुपरफास्ट चार्ज 75 रुपए हैं। इस तरह आप वैष्णों देवी के सफर को आसान और सुविधायुक्त बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता