ट्रेनों से भोजन यान हटा कर वातानुकूलित 3-टियर डिब्बे लगाने की बात से रेलवे का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

नयी दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि विभिन्न ट्रेनों से भोजन यान को हटा कर उनके स्थान पर वातानुकूलित 3-टियर डिब्बे लगाए जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार 300 से अधिक रेलगाड़ियों से भोजन यान को हटा कर उन्हें वातानुकूलित 3-टियर डिब्बों से बदल रही है। वैष्णव ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ जी नहीं। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन सेट (चादर आदि) मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संसदीय समिति ने सरकार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर पुन: विचार विमर्श का सुझाव दिया

वैष्णव ने कहा कि एक अगस्त 2021 तक भारतीय रेल ने दैनिक औसत आधार पर 6166 स्पेशल रेलगाड़ी सेवाओं का परिचालन किया है जिनमें 1517 मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां तथा 846 पैसेंजर रेलगाड़ियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल वर्तमान स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और तदनुसार गाड़ी सेवाओं के परिचालन को विनियमित कर रही है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश