रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान बुक टिकट के लिए यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये लौटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। रेलवे ने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में बुक किए गए टिकट को रद्द करने के एवज में यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये वापस कर दिया गया है। रेलवे ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपनी नियमित यात्री ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी। रेलवे ने कहा है, ‘‘सारी ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण रेलवे के समक्ष यात्रियों को भारी मात्रा में राशि वापस करने की चुनौती थी।’’ रेलवे ने कहा है, ‘‘रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन तरीके से बुक टिकट के एवज में रद्द टिकटों के लिए 1885 करोड़ रुपये यात्रियों को वापस कर दिया है।’’ रेलवे के अनुसार टिकट खरीदने में लगी समस्त राशि लौटा दी गयी है। रेलवे ने कहा है कि टिकट बुक करते समय जिस खाते से भुगतान हुआ था, वहां पर राशि भेज दी गयी है। रेलवे के कदम से यात्रियों को समय पर अपनी राशि का भुगतान हो गया है और अपनी रकम के लिए पीआरएस काउंटर जाने से बचना पड़ गया।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल