परीक्षा के लिए रेलवे लेगा गूगल मैप की मदद, घर से 300 किमी दायरे में मिलेगा परीक्षा केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। रेलवे पहली बार परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उम्मीदवारों को यात्रा पर व्यय होने वाले समय को कम करना है। दशकों से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की शिकायत रही है कि परीक्षा केंद्र उनके निवास स्थान से दूर बना दिया जाता है, जिसकी वजह से उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, बल्कि निवास और खाने-पीने पर अतिरिक्त राशि व्यय करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 25 हजार करोड़ रुपए की अनियमितता की जांच के आदेश दिये

इस परीक्षा में 7,026 पदों के लिए 90 केंद्रों पर परीक्षा होगी जिसमें करीब 60 हजार उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा समय में हम 99 प्रतिशत उम्मीदवारों को 300 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र देने में सफल रहे हैं जबकि शत प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को 400 किलोमीटर के दायरे में बने परीक्षा केंद्रों में समायोजित किया गया है।’’ आरआरबी द्वारा अंतिम चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी किए जाने के बाद अधिकतर उम्मीदवारों ने ट्विटर के जरिये उन्हें दूर आवंटित परीक्षा केंद्रों को लेकर चिंता प्रकट की। कोलकाता की एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा कि उन्हें कर्नाटक में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है जबकि बेंगलुरु के एक उम्मीदवार ने कहा कि उसे 1,900 किलोमीटर दूर रांची में परीक्षा केंद्र दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर पूर्वी राज्यों के उम्मीदवारों को 300 किलोमीटर के दायरे में समायोजित करने में मुश्किल आ रही है क्योंकि वहां कुछ ही परीक्षा केंद्र हैं।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान