रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2025

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन के स्कूल वैन से टकराने की दुखद घटना के एक दिन बाद, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 जुलाई को रेलवे सुरक्षा मामलों की समीक्षा की और सभी लेवल क्रॉसिंग पर सीसीटीवी सिस्टम के प्रावधान के लिए निर्देश जारी किए। 

इसे भी पढ़ें: Jannik Sinner बने Wimbledon 2025 के चैंपियन, कार्लोस अल्काराज को फाइनल में दी मात

यात्रियों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय रेल मंत्री ने सभी 74 हजार डिब्बों और 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक रेलवे कोच में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर दो कैमरे होंगे।’’ बयान में कहा गया, “प्रत्येक इंजन में छह सीसीटीवी कैमरे होंगे। इसमें इंजन के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा शामिल होगा।

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए Nathon Lyon, दिग्गज का संन्यास है नजदीक?

समीक्षा में शामिल एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया, "निर्देश दिया गया है कि सभी लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेटों पर सीसीटीवी सिस्टम और आवश्यक रिकॉर्डिंग सिस्टम उपलब्ध कराए जाएँ। सीसीटीवी के लिए बिजली की आपूर्ति भी लेवल क्रॉसिंग गेट पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बिजली की आपूर्ति वाणिज्यिक आपूर्ति के अलावा सौर पैनल, बैटरी बैकअप, यूपीएस आदि पर आधारित हो सकती है। इस कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाना है।" 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है