तमिलनाडु में बारिश जारी, कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में खड़ी फसलें प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2024

तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में रातभर बारिश जारी रहने से यहां धान की फसल प्रभावित हो गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कुड्डालोर तथा मयिलादुथुराई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

बारिश के मद्देनजर तिरुवरूर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों में 27 नवंबर को स्कूलों और कॉलेज दोनों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है, जबकि चेन्नई, चेंगलपेट, अरियालुर, कांचीपुरम में केवल स्कूल ही बंद किए गए हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है तथा यह नागपट्टिनम से लगभग 470 किमी दक्षिण-पूर्व तथा चेन्नई से 670 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

गहरे दबाव का क्षेत्र 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और कुड्डालोर तथा मयिलादुथुराई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश तथा एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है

चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया