MP में बारिश ने मचाई आफत, वायुसेना के हेलीकॉप्टर हुए मदद के लिए रवाना

By सुयश भट्ट | Aug 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ आ गई है। जानकारी मिली है कि श्योपुर और शिवपुर में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ में फंस गए है। जिसके बाद बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए शिवराज सरकार ने एयरफोर्स से मदद मांगी है। जिनके रेस्क्यू के लिए वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर को रवाना किए गए है।

शिवपुरी में भी कई गांव टापू बन गए हैं। यहां बड़ी संख्या में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पार्वती नदी के उफान पर आने से मड़रका, हर्रई, गाैंदाेलीपुरा ओर बूढ़दा गांव में घरों में पानी भर गया है। जिले के कई गांव पूरी तरह से टापू बन गए हैं।

इसके बाद सुरेश धाकड़ ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है और हालातों से अवगत कराया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बात की है। उन्होंने कहा कि हेली कॉप्टर की मदद से लोगों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार