दिल्ली-एनसीआर में बारिश, उमस से मिली राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने सुबह साढ़े बजे जारी अद्यतन जानकारी में कहा, ‘‘पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले दो घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और (30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ) आंधी की संभावना है।’’

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने और उमस भरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज

Jammu के नेहरू मार्केट अग्निकांड पर Mehbooba Mufti ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज