राजस्थान में कई जगह बारिश, बाकी हिस्सों में तेज गर्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2025

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई जबकि जोधपुर तथा उदयपुर संभाग में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

न्यूनतम तापमान बाड़मेर और कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश और आंधी का दौर अभी जारी रहेगा। आज शुक्रवार को भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी आने या हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह आंधी बारिश की गतिविधियां 3 से 7 मई के दौरान राज्य के कुछ भागों में जारी रहने, तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting