Punjab और Haryana में बारिश, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को बारिश होने से लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं।

स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, मानसा और रूपनगर में बारिश हुई। वहीं, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, सिरसा और सोनीपत में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, हिसार में 12.3 डिग्री, अंबाला में 12 डिग्री, गुरुग्राम में 13.5 डिग्री और सिरसा में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, पटियाला में 12 डिग्री, पठानकोट में 11.4 डिग्री, बठिंडा में 11 डिग्री और फरीदकोट में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख खबरें

महिला विरोधी बयान पर घिरे Pappu Yadav ने मांगी माफी, बोले- बहनों से Sorry, नेताओं से नहीं।

National Panchayati Raj Day: क्यों खास है 24 अप्रैल? Grassroots Democracy की नींव इसी दिन रखी गई थी

Mumbai के ऑटो-टैक्सी Drivers को अब लेनी होगी Marathi की क्लास, सरकार Trade Unions से करेगी बात

Ending Explained | Stranger Things: Tales From 85 का अंत: कैसे इलेवन ने Queen को हराकर हॉकिन्स को फिर से बचाया?