दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, लोगों को मिली आग उगलती गर्मी से थोड़ी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात को बरसात हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को इस महीने चौथे दिन लू चली। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में एक जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, दो जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और सात जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 का संकट अभी टला नहीं है, लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिये: पीएम मोदी

आईएमडी ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान