मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By दिनेश शुक्ल | Jun 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केरल से आगे बढ़कर मानसून मुंबई तक पहुंच गया है। इसके बाद अब कभी भी मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून आने से पहले वातावरण में लगातार आ रही नमी के कारण उमस बढ़ गई है, और राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ प्री मानसून की बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश गिरने की संभावना जताई है।

 

इसे भी पढ़ें: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध मादा बाघ कमलेश की मृत्यु

यहां पानी के गिरने के आसार

मौसम विज्ञानिक साहा ने बताया कि सोमवार-मंगलवार को होशंगाबाद, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन, भोपाल, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, गुना एवं शिवपुरी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर